

दुनिया में चींटियों की 12 हजार से ज्यादा प्रजातियां हैं। ये नन्ही सी जान अंटार्कटिका को छोड़कर संसार के हर महाद्वीप में पाई जाती है।
Image Source : Fileचींटियां जॉम्बी भी बन सकती हैं। दरअसल, चींटियां एक खास तरह के फंगस से संक्रमित हो सकती हैं जो उनके शरीर पर नियंत्रण कर लेता है।
Image Source : Fileफायर चींटी एक ऐसी प्रजाति है जो हर साल हजारों करोड़ रुपये की चीजें तबाह कर डालती है। इस चींटी से किसान भी बहुत परेशान रहते हैं।
Image Source : Fileचींटियां अपने वजन से 10 से 50 गुना भारी चीज उठा सकती हैं। यह कुछ ऐसा ही है कि एक आम इंसान आसानी से कोई छोटी-मोटी बस उठा ले।
Image Source : Fileचींटियां दिखने में भले ही छोटी होती हैं लेकिन इनका दिल काफी बड़ा होता है। अकेले रहना इन्हें कभी नहीं भाता, इसलिए ये कालोनी बनाकर रहती हैं।
Image Source : Fileचींटियों की कालोनी में हर चींटी को अलग-अलग काम दिया जाता है। जैसे कि रानी चींटी का काम सिर्फ अंडे देना है।
Image Source : Fileचींटियों के कान नहीं होते, ये वाइब्रेशन की मदद से सुनती या महसूस करती हैं। कुछ प्रजातियां तो ऐसी हैं जिनकी आंखें भी नहीं होतीं।
Image Source : Fileबुलेट चींटी का डंक दुनिया में सबसे ज्यादा दर्दनाक माना जाता है। इसका डंक ऐसा लगता है मानो किसी ने गोली मार दी हो।
Image Source : Fileक्या आप मानेंगे कि इतनी नन्ही सी चींटी के 2 पेट होते हैं। इनमें से एक पेट में खुद के लिए और दूसरे में साथी चींटियों को देने के लिए खाना रखती हैं।
Image Source : Fileछोटी-छोटी चींटियां उतनी भी मासूम नहीं होतीं। पोलेर्गस लूसिडस नाम की चींटियों की प्रजाति दूसरी चींटियों को गुलाम भी बना लेती हैं।
Image Source : Fileचीटियों को दुनिया में आए एक लंबा अरसा हो चुका है। इसकी कुछ प्रजातियां तो डायनासोर के जमाने से धरती पर हैं।
Image Source : FileNext : दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट सामने आई, भारत से हैं 4 नाम