

भारतीय रेलवे की एक ट्रेन ऐसी भी है जिसमें आप बिना टिकट के यात्रा कर सकते हैं। इस ट्रेन में कोई टीटी भी नहीं आता है।
Image Source : Socialदरअसल इस ट्रेन का नाम है भाखड़ा-नंगल, जो भाखड़ा-नंगल बांध के नाम से चर्चित है।
Image Source : Socialइस ट्रेन में पिछले 75 साल से लोग मुफ्त में यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि यह ट्रेन सतलज नदी और शिवालिक पहाड़ियों से होकर गुजरती है।
Image Source : Socialयह ट्रेन अपने क्षेत्र में कुल 13 किमी की दूरी तय करती है। इस ट्रेन में यात्रियों से किसी तरह का किराया नहीं लिया जाता है।
Image Source : Socialबता दें कि रोजाना करीब 800 लोग इस ट्रेन में सफर करते हैं। हालांकि साल 2011 में इसे बंद करने का फैसला लिया गया था।
Image Source : Socialलेकिन बाद में यह तय हुआ कि इस ट्रेन को आय का स्त्रोत न माना जाए, बल्कि इसे विरासत और परंपरा के रूप में देखा जाए।
Image Source : SocialNext : योगी सरकार में अबतक कितने एनकाउंटर हुए?