

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के सहयोगी और किडनैपिंग के मामले में आरोपी लवप्रीत सिंह ‘तूफान’ को शुक्रवार को जेल से रिहा कर दिया गया।
Image Source : PTIलवप्रीत की रिहाई के बाद अमृतपाल सिंह एक गुरुद्वारे में गया। एक बयान में अमृतपाल ने खालिस्तान की मांग को जायज बताया है। इससे खालिस्तान की चिंगारी के भड़कने का अंदेशा जताया जा रहा है।
Image Source : PTIअमृतपाल ने अपने समर्थकों के दम पर लवप्रीत को रिहा करा कर पंजाब में आनेवाले तूफान का संकेत दे दिया है।
Image Source : PTIअमृतपाल सिंह के समर्थकों ने लवप्रीत सिंह की रिहाई को लेकर गुरुवार को अजनाला पुलिस थाने पर धावा बोल दिया था। इस हमले में 6 पुलिसवाले घायल हो गए थे।
Image Source : PTIसमर्थक मांग कर रहे थे कि लवप्रीत सिंह उर्फ ‘तूफान’ को रिहा किया जाए, और पंजाब की पुलिस की अर्जी के बाद अदालत ने उसे रिहा करने का आदेश दे दिया।
Image Source : PTINext : देखिए दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट