

18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो गई है। पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह समेत कई मंत्रियों लोकसभा सदस्य की शपथ दिलाई गई।
Image Source : PTIइंडिया ब्लॉक के सांसदों ने एक साथ एकत्र होकर "संविधान बचाओ" के नारे लगाए। विपक्षी नेता वहां एकत्र हुए जहां गांधी की प्रतिमा हुआ करती थी।
Image Source : PTIसभी नेताओं के हाथों में संविधान की प्रतियां थीं। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ संसद पहुंचे।
Image Source : PTIकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंद्योपाध्याय समेत कई नेता हाथ में संविधान की प्रति लिए हुए थे।
Image Source : PTIसंसद परिसर पर विपक्षी नेता 'संविधान अमर रहे', 'हम संविधान बचाएंगे', 'हमारे लोकतंत्र को बचाएंगे' जैसे नारे लगाए।
Image Source : PTIविपक्षी दलों का दावा है कि 2024 के लोकसभा चुनावों का जनादेश सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ है।
Image Source : PTIइंडिया ब्लॉक ने यह भी दावा किया है कि लोकसभा चुनाव के परिणाम दिखाते हैं कि देश की जनता ने संविधान को बचाने के लिए विपक्षी दलों का समर्थन किया है।
Image Source : PTIचुनाव प्रचार के दौरान भी संविधान का मुद्दा गर्माया हुआ था। वहीं, अब संविधान बचाने को लेकर विपक्ष एक जुट हो गया।
Image Source : PTIकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद चुने गए अवधेश प्रसाद दोनों एक साथ दिखाई दिए।
Image Source : PTINext : भारत में किस नदी को 'आधी गंगा' या 'अर्ध गंगा' कहते हैं?