

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहनों की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
Image Source : Twitterदरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन पति हंसमुख व अन्य लोगों के साथ तीर्थनगरी ऋषिकेश से सटे पौड़ी के नीलकंठ मंदिर में दर्शन करने पहुंची थीं।
Image Source : Twitterनीलकंठ मंदिर के दर्शन के बाद बसंती बेन कोठार गांव स्थित पार्वती मंदिर पहुंचीं। यहीं पर मंदिर परिसर में संचालित एक दुकान में उनकी मुलाकात यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से भी हुई।
Image Source : Twitterबताया जा रहा है कि बसंती बेन और शशि देवी ने परिवार के लोगों का हाल जाना और साथ ही कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की।
Image Source : Twitterप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहनों की इस मुलाकात को कैमरे में भी कैद किया गया और ये तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गईं।
Image Source : Twitterदोनों ही बड़े नेताओं की बहनें इस मुलाकात से काफी खुश दिखीं और उनके बीच काफी आत्मीयता नजर आई।
Image Source : TwitterNext : दुनिया में किस धर्म के हैं कितने लोग, हिंदू किस स्थान पर?