

गंगा भारत की सबसे लंबी नदी है, जिसकी लंबाई 2510 किलोमीटर है।
Image Source : pixabay.comगंगा नदी पहाड़ों, पर्वतों और घाटियों से होते हुए मैदानी क्षेत्रों में बहती है।
Image Source : pixabay.comयह उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के पास से गंगोत्री ग्लेशियर से निकलती है। इसे यहां भागीरथी कहा जाता है।
Image Source : pixabay.comलेकिन क्या आप जानते हैं कि गंगा नदी कितने राज्यों से होकर बहती है?
Image Source : pixabay.comआपको बता दें कि यह पांच राज्यों- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बहती है।
Image Source : pixabay.comउत्तर प्रदेश के 27 जिलों में बहती है, जिसमें बिजनौर, मेरठ, अमरोहा, हापुड़, कासगंज, अलीगढ़, रायबरेली और प्रयागराज सहित कई अन्य जिले हैं।
Image Source : pixabay.comबिहार के 12 जिलों से होकर गुजरती है, जिसमें से बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, बेगूसराय और भागलपुर जैसे जिले आते हैं।
Image Source : pixabay.comबिहार से होते हुए यह नदी झारखंड के साहिबगंज, महाराजपुर व राजमहल से होते हुए आगे निकल जाती है।
Image Source : pixabay.comपश्चिम बंगाल में पहुंचने के बाद यह दो नदियों पद्मा और हुगली के नाम से जानी जाती है। इसके बाद यह कई जिलों से होते हुए बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।
Image Source : pixabay.comगंगा नदी भागीरथी और अलखनंदा नदी से मिलकर बहती है। यह उत्तराखंड के गंगोत्री ग्लेशियर से निकलकर बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र के रूप में बहती है।
Image Source : pixabay.comNext : भारत के 10 सबसे खतरनाक शहर कौन हैं? जान लीजिए नाम