

उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को भड़की हिंसा मामले में योगी सरकार सख्त हो गई है।
Image Source : IndiaTvहिंसा में शामिल आरोपियों के नाम और उनकी तस्वीरें जिला प्रशासन ने जारी की हैं।
Image Source : IndiaTvपत्थरबाजों और उपद्रवियों के पोस्टर जगह-जगह लगाए जाएंगे और उनसे नुकसान की वसूली की जाएगी।
Image Source : IndiaTvहिंसा में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को इनाम भी दिए जाने का ऐलान किया गया है।
Image Source : PTIपुलिस ने अब तक 100 से ज्यादा पत्थरबाजों की पहचान की है। इनमें से 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें कुछ नाबालिग भी हैं।
Image Source : IndiaTvसंभल में पुलिस बल पर पथराव और हिंसा फैलाने के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।
Image Source : PTIहिंसा में मारे गए चार युवकों के परिवारवालों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग FIR दर्ज की है।
Image Source : IndiaTvएक FIR संभल सांसद जियाउर रहमान वर्क और संभल से विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल पर दर्ज की गई है।
Image Source : IndiaTv24 नवंबर को कोर्ट के आदेश के बाद जामा मस्जिद का सर्वे करने पहुंची टीम के खिलाफ भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग की थी।
Image Source : IndiaTvइसमें चार लोगों की मौत हुई थी। भीड़ ने पुलिस पर पत्थर बरसाने के साथ ही गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था।
Image Source : IndiaTvNext : भारत का सबसे खतरनाक चक्रवाती तूफान?