

शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल और रिद्धि की शादी में मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई वीवीआईपी मेहमान भी शामिल हुए।
Image Source : X@DrMohanYadav51शादी समारोह में पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वागत किया। इस दौरान दोनो नेता गले भी मिले।
Image Source : X@DrMohanYadav51शिवराज सिंह ने कहा कि रिद्धि बहू नहीं, बेटी बनकर घर आ रही है। अपने परिवार में उसका स्वागत करते हुए दिल गर्व और खुशी से भर गया है।
Image Source : X@DrMohanYadav51शिवराज चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह की शादी में मध्य प्रदेश बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी पहुंचे। इनके अलावा कई अन्य वीआईपी मेहमान भी पहुंचे।
Image Source : X@vdsharmabjpशिवराज सिंह चौहान के बेटे की शादी भोपाल के फेमस बैंक्वेट हॉल 'The Vana Greens' में हुई। शादी में कई केंद्रीय मंत्री और राज्य के मंत्री व बीजेपी नेता शामिल हुए।
Image Source : X@prahladspatelकुणाल सिंह की पत्नी रिद्धि जैन मशहूर डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती हैं। रिद्धि के पिता संदीप भी डॉक्टर हैं। कुणाल और रिद्धि ने भोपाल में एक ही स्कूल से पढ़ाई की है।
Image Source : social mediaइससे पहले कुणाल और रिद्धि की सगाई हुई थी। सगाई में शिवराज सिंह परिवार और रिद्धि का परिवार शामिल हुआ था।
Image Source : X@ChouhanShivrajशिवराज ने ट्वीट कर कहा कि माता-पिता होने के नाते, साधना और मैं इस शुभ अवसर पर आनंद और गर्व से भर गए हैं। कुणाल की बचपन की यादें आज एक-एक कर सामने आ रही हैं।
Image Source : X@ChouhanShivrajविवाह से पहले मामा पक्ष से होने वाली मायरा (चीकट) रस्म हुई। शिवराज की धर्मपत्नी साधना के मायके मसानी परिवार (गोंदिया) द्वारा पूरे उत्साह एवं स्नेहभाव से मायरे की सामग्री प्रदान की गई।
Image Source : X@ChouhanShivrajकुणाल की शादी से पहले हल्दी की रस्म भी हुई। परिवार के परिजनों ने बेटे कुणाल के आरोग्य, ऐश्वर्य और मंगलमय वैवाहिक जीवन हेतु विधिपूर्वक हल्दी लेपन की रस्म संपन्न की।
Image Source : X@ChouhanShivrajNext : सांपों के बारे में ये 10 बातें जानते हैं आप?