UP का एक ऐसा गांव जहां रहते हैं सबसे अधिक दामाद

UP का एक ऐसा गांव जहां रहते हैं सबसे अधिक दामाद

Image Source : AI

भारत में कई ऐसी जगहें हैं जिनके बारे में जानकर हैरानी होती है।

Image Source : pexels

कई ऐसे गांव और शहर हैं जो अपनी किसी खास वजह से पहचाने जाते हैं।

Image Source : pexels

ऐसा ही एक गांव उत्तर प्रदेश में है, जिसके बारे में आप जानकर हैरत में पड़ जाएंगे।

Image Source : pexels

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के अकबरपुर तहसील क्षेत्र में एक गांव है, जहां करीब 70 घर हैं और यहां 500 लोग रहते हैं।

Image Source : AI

हैरानी वाली बात ये है कि इस गांव में 40 घर सिर्फ दामादों के हैं। इसलिए इस गांव का नाम ही दमादनपुरवा रख दिया गया।

Image Source : pexels

जानकारी के मुताबिक, साल 1970 से इस गांव में दामाद के रहने का सिलसिला चल रहा है।

Image Source : pexels

साल 1970 में गांव की राजरानी की शादी हुई थी और उनके पति सांवरे कठेरिया ससुराल में आकर रहने लगे।

Image Source : pexels

राजरानी की शादी के बाद गांव की कई और बेटियों की शादी हुई और उनके पति भी यहां पर जमीन लेकर घर बना लिए और रहने लगे।

Image Source : pexels

तब से ही यह परंपरा धीरे-धीरे आगे बढ़ती चली गई। साल 2005 में इस गांव में अकेले 40 घर दामादों के हो गए।

Image Source : pexels

इस गांव में तीसरी पीढ़ी के दामाद भी आकर बसने लगे हैं। गांव का नाम सुनते ही लोग मुस्कुरा देते हैं।

Image Source : pexels

Next : भारत का सबसे बड़ा और खतरनाक जंगल कहां है?