ये हैं भारत की सबसे लंबी भूख हड़ताल, जानें डल्लेवाल किस नंबर पर

ये हैं भारत की सबसे लंबी भूख हड़ताल, जानें डल्लेवाल किस नंबर पर

Image Source : PTI

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को 55 दिन हो चुके हैं। पटियाला रेंज के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू और एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने किसानों के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की और उन्हें ग्लूकोज चढ़वाया।

Image Source : PTI

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने किसान नेता सुखजीत सिंह हरदोजंडा समेत 122 किसानों को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन समाप्त करवाया। किसान नेता डल्लेवाल सभी फसलों पर एमएसपी समेत 12 मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Image Source : PTI

जगजीत सिंह डल्लेवाल को 55 दिन बाद ग्लूकोज चढ़ाया गया। वह 26 नवंबर 2024 से भूख हड़ताल पर हैं। अब उन्होंने मेडिकल ऐड लेना शुरू कर दिया है, लेकिन वह अभी भी खाना नहीं खा रहे हैं। किसानों ने कहा है कि वह डल्लेवाल को खाने के लिए मनाएंगे।

Image Source : PTI

डल्लेवाल से पहले भी भारत में कई नेता लंबी भूख हड़ताल कर चुके हैं। स्वतंत्रता आंदोलन के समय महात्मा गांधी भी 20 से ज्यादा बार भूख हड़ताल पर बैठे थे। इस दौरान भगत सिंह ने भी भूख हड़ताल की थी। डल्लेवाल खुद इससे पहले पांच भूख हड़ताल कर चुके हैं। यह उनकी छठीं और सबसे लंबी भूख हड़ताल है।

Image Source : PTI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पहले मेंबर-सेक्रट्री रहे गुरुदास अग्रवाल ने गंगा नदीं को साफ कराने के लिए 100 दिन से ज्यादा लंबा उपवास रखा था। इसी उपवास के 112वें दिन उनकी मौत हो गई थी। उन्होंने अमेरिका में पीएचडी की थी और आईआईटी कानपुर में शिक्षक रहे थे। बाद में वह संन्यासी बने और प्रदूषण के खिलाफ बहुत काम किया।

Image Source : X

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने साल 2024 में दो बार भूख हड़ताल की। पहले वह मार्च में 21 दिन तक भूख हड़ताल पर थे। इसके बाद अक्टूबर में भी उन्होंने 16 दिन के लिए भूख हड़ताल की। वह इतने दिनों तक सिर्फ नमक और पानी पर जिंदा थे। लद्दाख के पर्यावरण और आदिवासियों के लिए उन्होंने यह हड़ताल की थी।

Image Source : PTI

मेधा पाटकर ने नर्मदा बचाओ आंदोलन के दौरान कई दिनों तक अनशन किया था। नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध का जलस्तर बढ़ने से 2019 में मध्य प्रदेश के कई गांव पानी में डूब गए थे। इससे दो साल पहले बांध का उद्घाटन हुआ था। विस्थापितों के समर्थन में नर्मदा बचाओ आंदोलन हुआ था।

Image Source : PTI

सामाजिक कार्यकर्ता और कवयित्री इरोम शर्मिला ने दुनिया की सबसे लंबी भूख हड़ताल की है। वह साल 2000 से 2016 तक हड़ताल पर रहीं। उनका मकसद मणिपुर में लागू विवादित सुरक्षा कानून खत्म करना था। हालांकि, उनकी हड़ताल को आत्महत्या की कोशिश बताया गया और सालों तक हिरासत में रखते हुए उन्हें जबरन तरल भोजन नाक में पाइप डालकर दिया गया।

Image Source : PTI

साल 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था। इस आंदोलन में अरविंद केजरीवाल, कुमार विश्वास सहित कई हस्तियां उनके साथ थीं। इसी आंदोलन से आम आदमी पार्टी का उदय हुआ। भगत सिंह ने भी 1929 में 116 दिन लंबी भूख हड़ताल की थी। वह पिता के मनाने पर माने थे।

Image Source : X

Next : कितनी संपत्ति के मालिक हैं अवध ओझा?