

फलों का राजा आम, दुनियाभर में खूब पसंद किया जाता है। गर्मी का मौसम आते ही बाजार में आम आने लगते हैं।
Image Source : Pexelsवैसे तो संभव है कि दुनिया में एक से बढ़कर एक महंगे आम हों, लेकिन आज हम आपको दो सबसे अधिक महंगे आमों के बारे में बताएंगे।
Image Source : ANIलेकिन हम बात कर रहे हैं नूरजहां आम की। देश में नूरजहां के सिर्फ 3 ही पेड़ हैं। दरअसल पिछले साल यह आम चर्चा में आया था।
Image Source : Facebookभोपाल में आयोजित मैंगो फेस्टिवल में नूरजहां आम को लाया गया था। यह आम 1200 रुपये प्रति किलो तक बिकता है।
Image Source : Facebookएक आम का वजन 2-4 किग्रा के बीच होता है। इसे मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में उगाया जाता है।
Image Source : ANIवहीं दूसरे सबसे महंगे आम को मध्य प्रदेश के ही जबलपुर में उगाया जाता है। दावा किया जाता है कि यह आम दुनिया का सबसे महंगा आम है।
Image Source : ANIदरअसल जापान के मियाजाकी शहर में इसकी खेती बड़े पैमाने पर होती है। इस कारण इस आम का नाम मियाजाकी रखा गया। इसका वैज्ञानिक नाम टाइयो मो टमैंगो है।
Image Source : Facebook900 ग्राम वजन वाले इस आम की कीमत भारत में 2 लाख 70 हजार रुपये प्रति किलो बताई जाती है। जबलपुर में संकल्प परिहार इसकी खेती बड़े पैमानें पर करते हैं।
Image Source : Facebookगाढ़ें लाल रंग के कारण मियाजाकी आमों को ड्रैगन का अंडा भी कहा जाता है। इस आम के कई फायदें हैं और इसमें रेशे बिल्कुल नहीं पाए जाते हैं।
Image Source : ANIसंकल्प परिहार बताते हैं कि यह आम इतने महंगे हैं कि उनकी सुरक्षा के लिए बगीचे में सुरक्षा के लिए गार्ड्स और कुत्तों को तैनात किया जाता है।
Image Source : FacebookNext : भारत में सबसे आखिरी में सूर्यास्त कहां होता है