

टमाटर एक ऐसी चीज है जो सब्जी में पड़े या सलाद में, खाने का स्वाद बदल जाता है।
Image Source : Fileआपको यह जानकर हैरानी होगी कि भारत में टमाटर मुश्किल से 500 साल पहले ही आया है।
Image Source : Fileहालांकि आज देश के कई राज्यों में बड़े पैमाने पर इसका उत्पादन किया जाता है।
Image Source : Fileआज हम आपको टमाटर उत्पादन के मामले में 10 सबसे बड़े राज्यों के बारे में बताएंगे।
Image Source : Fileटमाटर उत्पादन के मामले में 10वें नंबर पर बिहार है जहां देश का 4.68 फीसदी टमाटर पैदा होता है।
Image Source : File5.54 फीसदी के टमाटर उत्पादन के साथ महाराष्ट्र इस लिस्ट में 9वें नंबर पर आता है।
Image Source : Fileदेश के कुल टमाटर उत्पादन में छत्तीसगढ़ का हिस्सा 5.66 फीसदी है और यह लिस्ट में 8वें नंबर पर है।
Image Source : Fileपश्चिम बंगाल में देश के कुल टमाटर उत्पादन का 6.33 फीसदी होता है और यह लिस्ट में 7वें नंबर पर है।
Image Source : Fileगुजरात में देश का 6.87 फीसदी टमाटर पैदा होता है और इसने सूची में छठवें नंबर पर जगह बनाई है।
Image Source : Fileदेश के कुल टमाटर उत्पादन में ओडिशा का हिस्सा 7.06 फीसदी है और यह लिस्ट में 5वें नंबर पर है।
Image Source : Fileतमिलनाडु में देश के कुल टमाटर उत्पादन का 7.34 फीसदी होता है और यह लिस्ट में चौथे नंबर पर है।
Image Source : Fileकर्नाटक में देश का 10.23 फीसदी टमाटर पैदा होता है और इसने सूची में तीसरे नंबर पर जगह बनाई है।
Image Source : Fileटमाटर उत्पादन के मामले में दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश है जहां देश का 10.92 फीसदी टमाटर पैदा होता है।
Image Source : Fileदेश का सबसे ज्यादा 14.63 फीसदी टमाटर मध्य प्रदेश में पैदा होता है। (2021-22 के आंकड़े एग्रीएक्सचेंज से साभार)
Image Source : FileNext : गाजीपुर माफिया मुख्तार के लिए नहीं, बल्कि इन हस्तियों के लिए जाना जाता है