कौन हैं सांसद प्रिया, जिनसे क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की चल रही बात

कौन हैं सांसद प्रिया, जिनसे क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की चल रही बात

Image Source : ipriyasarojmp/instagram

यूपी की सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी की बात चल रही है।

Image Source : ipriyasarojmp/instagram

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने इंडिया टीवी से कहा कि दोनों की अभी तक सगाई नहीं हुई है।

Image Source : ipriyasarojmp/instagram

तूफानी सरोज ने हालांकि यह स्वीकार किया कि वह बेटी के रिश्ते को लेकर रिंकू सिंह के परिजनों से बातचीत कर रहे हैं।

Image Source : ipriyasarojmp/instagram

तूफानी सरोज ने कहा कि प्रिया की शादी के लिए वह अलीगढ़ गए थे। शादी की बात पिछले दो-तीन महीने से चल रही है।

Image Source : ipriyasarojmp/instagram

सांसद प्रिया सरोज सपा के सीनियर नेता और विधायक तूफानी सरोज की बेटी हैं।

Image Source : ipriyasarojmp/instagram

प्रिया सरोज लोकसभा चुनाव 2024 में जौनपुर जिले की मछली शहर सीट से सांसद चुनी गई हैं।

Image Source : ipriyasarojmp/instagram

प्रिया सरोज देश की सबसे युवा महिला सांसद हैं। जिन्होंने 25 साल में ही चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया।

Image Source : ipriyasarojmp/instagram

पहली बार चुनाव लड़ी प्रिया ने बीजेपी के बीपी सरोज को 34847 वोटो से हराया था, उन्हें कुल 449302 वोट मिले थे।

Image Source : ipriyasarojmp/instagram

प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट की वकील हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। LLB एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से की थी।

Image Source : ipriyasarojmp/instagram

प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज जौनपुर की केराकत सुरक्षित सीट से विधायक हैं।

Image Source : ipriyasarojmp/instagram

प्रिया सरोज ने कुछ महीने पहले टीम इंडिया के टी-20 कप्तान सूर्य कुमार यादव से मुलाकात की थी। फोटो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Image Source : ipriyasarojmp/instagram

प्रिया सरोज सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Image Source : ipriyasarojmp/instagram

वह अपने संसदीय क्षेत्र में बहुत एक्टिव रहती हैं। वह लोगों के सुख-दुख में उनके घर पहुंचती रहती हैं।

Image Source : ipriyasarojmp/instagram

Next : दिल्ली में मुस्लिमों की आबादी कितनी है?