

बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद आज एनडीए विधायक दल की बैठक में नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
Image Source : PTIनीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। नीतीश कुमार के साथ एनडीए घटक दल के नेताओं ने भी नीतीश कुमार के समर्थन के नाम की चिट्ठी राज्यपाल को सौंप दी है।
Image Source : PTIबता दें कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान हैं।
Image Source : PTIआरिफ मोहम्मद खान ने अपना राजनीतिक जीवन एक छात्र नेता के रूप में शुरू किया और 1972-73 के दौरान महासचिव और 1973-74 के दौरान अध्यक्ष के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ का नेतृत्व किया।
Image Source : PTIवह 1977 में 26 वर्ष की आयु में बुलंदशहर के स्याना निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य बने।
Image Source : PTIआरिफ मुहम्मद खान 1980 में कानपुर से सातवीं लोकसभा के लिए चुने गए। वे 8वीं, 9वीं और 12वीं लोकसभा के दौरान बहराइच निर्वाचन क्षेत्र से फिर से संसद सदस्य चुने गए।
Image Source : PTIउन्होंने सूचना एवं प्रसारण उप मंत्री (1982-83) और केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया था, जिसमें कृषि (1983-84), ऊर्जा (1984 और 1985-86), उद्योग और कंपनी मामले (1984-85) और गृह मामले (1985) जैसे विभाग शामिल थे।
Image Source : PTIआरिफ मोहम्मद खान का जन्म 07 दिसम्बर 1951 को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में हुआ था।
Image Source : PTIउन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से बी.ए. (ऑनर्स) (1972-73) और लखनऊ विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश से एल.एल.बी. (1977) की है।
Image Source : PTINext : घोड़े की कौन सी नस्ल सबसे अच्छी होती है, भारत में सबसे अधिक कहां मिलते हैं