

कई बार आप देखते होंगे की यात्रा के दौरान आपके टिकट की चेकिंग होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि टीटीई असली है या नकली?
Image Source : Fileटीटीई असली है या नकली जानने के लिए हम आपको यहां कई तरीके बताते हैं, जिन्हें अपनाकर आप जालसाजों से बच सकते हैं।
Image Source : Fileटीटीई के बारे में जानने के लिए आप आईडी कार्ड मांग सकते हैं। पब्लिक संपर्क में आनेवाला हर रेल कर्मचारी को अपना परिचय पत्र बेहिचक दिखा देगा।
Image Source : Fileध्यान दें कि आईडी कार्ड की सत्यता परखना आम यात्री के लिए मुश्किल है।
Image Source : Fileइसे ऐसे चेक कर सकते हैं, चूंकि टीटीई मंडल के कर्मचारी होते हैं, इसलिए परिचय पत्र के ऊपर मंडल का नाम लिखा होगा, जैसे दिल्ली मंडल या अम्बाला मंडल या लखनऊ मंडल इत्यादि।
Image Source : Fileध्यान रखें कि रेलवे बोर्ड या रेल मंत्रालय से इन्हें परिचय पत्र नहीं दिया जाता है।
Image Source : Fileआईडी में मंडल के अतिरिक्त रेलवे का नाम लिखा होगा- जैसे दिल्ली मंडल / उत्तर रेलवे , मुगलसराय मंडल / पूर्व मध्य रेलवे इत्यादि।
Image Source : Fileअगर आपको कोई शक हो रहा है तो स्टेशन डायरेक्टर या ट्रेन में सफर कर रहे आरपीएफ/एस्कॉर्ट टीम को सूचित कर सकते हैं।
Image Source : Fileइसके अलावा टीटीई के पास आरक्षित डिब्बों की रिजर्वेशन लिस्ट रहेगी, अगर है तो वह असली ही होगा।
Image Source : FileNext : जीने के लिहाज ये देश हैं सबसे आगे, एक में भी बस गए तो कहोगे वाह क्या जिंदगी है!