

देश में हर युवा चाहता है कि उसे अच्छी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई का मौका मिले, साथ ही कोई ऐसा सेक्टर जिसमें वह तेजी से ग्रोथ करे और इसके लिए वह खूब रिसर्च भी करता है।
Image Source : Freepikकई लोग बीटेक, एमबीबीएस, एलएलबी, एमबीए, पीजीडीएम जैसे कोर्स की ओर रूख करते हैं, ऐसे में उन्हें इनकी फीस का अंदाजा नहीं होता।
Image Source : Freepikदेश में ऐसी कई सारी डिग्रियां है जो काफी महंगी हैं, पर एक डिग्री ऐसी ही जिसकी पढ़ाई में आपको करोड़ों रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
Image Source : Freepikआइए जानते हैं वह कौन-सा सेक्टर है और कौन-सी डिग्री...
Image Source : Freepikइस सेक्टर का नाम है मेडिकल और डिग्री का नाम है एमबीबीएस। अब आप कहेंगे कि ये तो कुछ लाखों रुपये में हो जाते हैं। ऐसे में ये कन्फ्यूजन भी दूर किए देते हैं।
Image Source : Freepikआप जानते होंगे कि नीट के जरिए एमबीबीएस में एडमिशन होता है, ऐसे में छात्र कोशिश करते हैं कि अच्छे रैंक लाकर वे कोई सरकारी कॉलेज पाएं क्योंकि वहां की फीस काफी सस्ती होती है और लाखों रुपये में ही उनकी डिग्री आ जाती है।
Image Source : Freepikपर कभी आपने सोचा कि उनका क्या जो प्राइवेट कॉलेजों से एमबीबीएस करते हैं, उन्हें इस डिग्री के लिए करोड़ों रुपये आसानी से देने पड़ जाते हैं।
Image Source : Freepikबता दें कि कोर्स की फीस लोकेशन पर निर्भर करती है, अगर आप मेट्रो सिटी के किसी प्राइवेट मेडिकल कॉलेज से ये डिग्री लेते हैं तो यहां आपको भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है।
Image Source : Freepikजो छात्र प्राइवेट मेडिकल कॉलेज चुनते हैं उन्हें एमबीबीएस कोर्स की फीस लगभग 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक देनी पड़ सकती है। ऐसे कई मेडिकल कॉलेज हैं जो मोटी फीस वसूलते हैं।
Image Source : FreepikNext : भारत में फैले नए वायरस HMPV का क्या है पूरा नाम?