

आज भगवान राम का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो गया है।
Image Source : INDIA TVइस दौरान भगवान राम को कई आभूषण पहनाए गए हैं, आइए जानते हैं क्या-क्या?
Image Source : INDIA TVप्रभु राम के माथे पर तिलक लगा हुआ है, जो डायमंड और रूबी का बना हुआ है।
Image Source : INDIA TVप्रभु के गले में सोने का कंठा भी पहनाया गया है, जो हीरे व रूबी और पन्ने से सुशोभित है। साथ ही सोने की विजयंति और विजयामाला पहनाई गई है। ये प्रभु की तीसरी और सबसे लंबी माला है और उसमें रूबी भी लगी है। इसके अलावा भगवान के गले में पादिका भी है, जिसमें हीरा, पन्ना और एक पेंडेंट लगा हुआ है।
Image Source : INDIA TVप्रभु राम ने सोने की बनी करधनी पहनी हुई है, जिसमें हीरे, रूबी, मोती और पन्ना लगा है।
Image Source : INDIA TVभगवान राम ने पैरों में रत्न व डायमंड औऱ रूबी से बनी पैजनिया पहनी हुई है। साथ ही भगवान के चरणों में सोने की माला पहनाई गई है। वहीं भगवान के आस-पास चांदी से खिलौने, जिसमें हाथी, घोड़ा, ऊंट आदि हैं। साथ ही दीप्तिमान प्रभामंडल पर सोने की छत्र लगी हुई है।
Image Source : INDIA TVदोनों हाथों में सोने के बने हुए भुजबंध,जिसमें कीमती पत्थर लगे हुए हैं, साथ ही हाथ के कंगन में भी रत्न लगे हुए हैं। वहीं, प्रभु के हाथों में एक मुद्रिका है, जिसमें भी रत्न लगे हुए हैं।
Image Source : INDIA TVभगवान राम के सोने के मुकुट में रूबी, पन्ना औऱ हीरे लगे हुए हैं और कानों में मोर की आकृति के सोने के कुंडल, जिसमें हीरे,रूबी और पन्ना लगा हुआ है।
Image Source : INDIA TVभगवान के हृदय के पास कौस्तुभ मणि पहनी हुई है, जिसमें बड़ा-सा हीरा व रूबी लगा हुआ है।
Image Source : INDIA TVभगवान के बाएं हाथ में सोने की धनुष,जो मोतियों, रूबी और पन्ना जड़ित है और दाएं हाथ में सोने की धनुष है।
Image Source : INDIA TVNext : GSI में इन पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे होगा सेलेक्शन