

ऊंट का दूध दुनिया के बिकने वाले महंगे दूध में शामिल है। इसकी एक लीटर की कीमत 800 रुपये है।
Image Source : fileबकरी का दूध आजकल गाय के दूध को चुनौती दे रहा। बकरी के दूध में गाय के दूध के मुकाबले अधिक प्रोटीन, कोलेस्ट्राल और वसा होता है, हालांकि स्वाद में दोनों के फर्क है। देश में बकरी का दूध 100 रुपये लीटर मिलता है।
Image Source : Fileओट का दूध, हो सकता है आपने इसका नाम न सुना है, पर उम्मीद है पीया जरूर होगा। बताते हैं कैसे ये दुनिया भर के कॉफी की दुकानों में पाए जाते हैं। इसी दूध से लाते, कैपोचिनो और चाय भी बनती है। ये दूध विदेशों में 8 डॉलर प्रति लीटर बिकता है।
Image Source : Fileबादाम का दूध, ये अमेरिकी बाजार प्रति वर्ष 1 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। इसकी कीमत करीब 2 लीटर डॉलर है।
Image Source : Fileभैंस के दूध भी कम महंगे नहीं है। ये देश में ही 100 रुपये लीटर तक बिकते हैं है, अगर विदेशों की बात करें तो ये 4 डॉलर प्रति लीटर है।
Image Source : Fileनकाजावा दूध, ये नाम किसी दुलर्भ प्रजाति का नहीं है बल्कि एक जापानी कंपनी का ब्रांड नाम है। ये कंपनी अपने गायों का दूध हफ्ते में सिर्फ एक बार निकालती है। कंपनी का मानना है कि साधारण गाय के दूध की तुलना में 3-4 गुना मेलाटोनिन होता है। ये टोक्यो में 3000 रुपये यानी 40 डॉलर प्रति लीटर बिकता है।
Image Source : Fileदुनिया भर में गधी का दूध सबसे महंगा है। इस दूध का अमेरिका और यूरोप में काफी ज्यादा डिमांड है। यहां एक लीटर गधी के दूध की कीमत 160 डॉलर तक है यानी करीब 13 हजार रुपये। वहीं भारत में कुछ शहरों में इसकी कीमत 7 हजार रुपये लीटर तक है।
Image Source : Fileगाय का दूध, भारत में ये दूध प्रोटीन से भरपूर माना जाता है। भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा समेत अन्य देशों में भी गाय के दूध की खूब डिमांड है. देश में इसकी कीमत 60 से 80 रुपये के बीच है।
Image Source : FileNext : ये हैं देश के टॉप 10 फार्मेसी कॉलेज, एक में भी कर ली पढ़ाई तो नहीं रहेगी नौकरी की चिंता!