

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की कुल संपत्ति 13 करोड़ रुपये से अधिक है। 70 वर्षीय नेता दंत चिकित्सक के रूप में त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
Image Source : Fileएनपीपी नेता व मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने अपनी संपत्ति 14 करोड़ रुपये की घोषित की है।
Image Source : Fileअसम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की सूची में 8वें स्थान पर हैं, जिनकी शुद्ध संपत्ति 17 करोड़ रुपये से अधिक है।
Image Source : Fileकांग्रेस के दिग्गज नेता व छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कुल संपत्ति 23 करोड़ रुपये घोषित की है।
Image Source : Fileतेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के पास कुल संपत्ति 23 करोड़ रुपये है। इन पर 8 करोड़ की देनदारी भी है।
Image Source : Fileकेंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी के पास 38 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। 70 वर्षीय नेता ग्रेजुएट भी हैं।
Image Source : Fileनागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो की कुल संपत्ति 46 करोड़ है।
Image Source : Fileओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक की कुल संपत्ति 63 करोड़ रुपये है। एडीआर के रिपोर्ट की मानें तो इन पर 15 लाख रुपये की देनदारी है।
Image Source : Fileबीजेपी नेता और अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू के पास कुल संपत्ति 163 करोड़ रुपये से ज्यादा है। एडीआर के रिपोर्ट के अनुसार, खांडू ने अपने चुनावी हलफनामे में जीरो लायबिलिटी की जानकारी दी है।
Image Source : Fileआंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की संपत्ति पूरे देश में सबसे ज्यादा है। इन्होंने एडीआर की रिपोर्ट में अपनी संपत्ति 510 करोड़ रुपये घोषित की है। 46 वर्षीय नेता वाईएसआरसीपी के प्रमुख हैं।
Image Source : FileNext : ये हैं दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी, एक में भी कर ली पढ़ाई तो लाइफ बन जाएगी