

स्वीडन प्रमुख तौर पर स्कैंडिनेवियाई देशों में से एक है। यह उत्तरी यूरोप में बसा है। यहां ट्रक ड्राइवरों को $42,751 USD का औसत वार्षिक वेतन मिलता है जो मोटे तौर पर 33.18 लाख रुपये के बराबर होता है।
Image Source : Fileट्रक चालकों के लिए सबसे ज्यादा सैलरी वाले देशों की सूची में अगला कनाडा है। यहां ट्रक ड्राइवर का औसत वार्षिक वेतन $ 43,445 USD है, जो मोटे तौर पर 33.72 लाख रुपये में बदल जाता है।
Image Source : Fileऑस्ट्रिया एक यूरोपियन देश है। यहां के ट्रक ड्राइवर की सालाना औसत सैलरी 46217 USD है, जो भारतीय रुपये में 36.37 लाख हो जाती है।
Image Source : Fileनीदरलैंड भी एक यूरोपीय देश है। यहां ट्रक ड्राइवरों को हर साल मोटे तौर पर $46,865 USD का भुगतान किया जाता है। जो भारतीय रुपये में करीब 36.37 लाख रुपये हो जाता है।
Image Source : Fileनीदरलैंड के पास ही जर्मनी भी स्थित है। इसकी इकोनॉमी भी काफी मजबूत है। यहां ट्रक ड्राइवरों को औसतन सालाना सैलरी 46,871 USD मिलता है, जो भारतीय रुपये में 36.37 लाख है।
Image Source : Fileइस लिस्ट में अगला नंबर अमेरिका का है। यह देश दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश है। यहां ट्रक ड्राइवरों की सालाना औसतन सैलरी 47,130 USD है यानी 36.58 लाख रुपये।
Image Source : Fileनॉर्वे इस सूची में दूसरा स्कैंडिनेवियाई देश है। नॉर्वे अपने ट्रक ड्राइवरों को लगभग $47,572 USD देता है जो रुपये में बदले तो मोटे तौर पर लगभग 36.92 लाख हो जाता है।
Image Source : Fileइस सूची में एक और मजबूत यूरोपीय देश बेल्जियम है। बेल्जियम जर्मनी और नीदरलैंड का पड़ोसी देश है। यहां औसतन, एक ट्रक ड्राइवर को लगभग $50,462 USD मिलते हैं, जो INR में बदलने पर 39.16 लाख रुपये में हो जाते हैं।
Image Source : Fileऑस्ट्रेलिया में एक ट्रक ड्राइवर का औसत सालाना सैलरी लगभग $53,951 USD है, जो INR में परिवर्तित होने पर लगभग 41.87 लाख रुपये हो जाता है।
Image Source : Fileअपने ट्रक ड्राइवरों को सबसे ज्यादा सैलरी देने वाला देश स्विट्जरलैंड है। यह अपने ट्रक ड्राइवरों को लगभग $70,452 का औसत वार्षिक वेतन प्रदान करता है, जो INR में परिवर्तित होने पर लगभग 54,68 लाख रुपये हो जाता है।
Image Source : FileNext : कैसे पड़ा Biporjoy Cyclone का नाम