कैसे बनवा सकते हैं यूपी पुलिस से कैरेक्टर सर्टिफिकेट?

कैसे बनवा सकते हैं यूपी पुलिस से कैरेक्टर सर्टिफिकेट?

Image Source : File photo

अगर आप नोएडा में किराए के मकान में शिफ्त होते हैं या फिर नया बिजनेस शुरू करते हैं तो लोग आपसे आपका कैरेक्टर सर्टिफिकेट यानी पुलिस वेरिफिकेशन मांगते हैं।

Image Source : File Photo

ऐसे में आपको अगर पता रहता है तो आप इसे दे देते हैं नहीं तो आप परेशान होकर थाने का चक्कर लगाते हैं। इसी कारण हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं जिससे आपका काम आसान हो जाएगा और आपको घर बैठे ये सर्टिफिकेट मिल जाएगा।

Image Source : File Photo

जानकारी दे दें कि ऑनलाइन पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट बनवाने में 15-20 दिन का समय लग सकता है, पर कई बार ये जल्दी बन जाता है।

Image Source : File Photo

पुलिस वेरीफिकेशन के लिए शख्स को पुलिस की वेबसाइट uppolice.gov.in पर जाना होगा। फिर Citizens services section पर क्लिक करना होगा।

Image Source : uppolice.gov.in

इसके बाद पहली लाइन में दिख रहे Character Verification ऑप्शन पर टैप करना होगा। अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।

Image Source : File Photo

अब अपना लॉग-इन आईडी और पासवर्ड बनाएं और फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए लॉग इन करें।

Image Source : uppolice.gov.in

अब फॉर्म में अपने कुछ पर्सनल डिटेल डालें और कैरेक्टर वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट के लिए आवेदन कर दें।

Image Source : uppolice.gov.in

इसके बाद डेबिट/क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए 50 रुपये की मामूली आवेदन फीस जमा कर दें।

Image Source : File Photo

इसके बाद 15 से 40 दिन के अंदर आपका सर्टिफिकेट बन जाएगा, जिसे आप बाद में डाउनलोड कर सकते हैं।

Image Source : File Photo

Next : भारत में दो अक्षर वाले रेलवे स्टेशन कौन से हैं?