

अवध ओझा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है, तैयारी करने वाला बच्चा-बच्चा उन्हें जानता है।
Image Source : Social Mediaऐसे में खबर है आज अवध ओझा सर ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली है। अवध ओझा को आप पार्टी स्वंय अरविंद केजरीवाल ने ज्वॉइन कराई है।
Image Source : Social Mediaऐसे में लोगों के कई सवाल आ रहे हैं जैसे कि अवध सर कितने पढ़े लिखे हैं?
Image Source : Social mediaजानकारी दे दें कि ये यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले हैं। इनका पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है।
Image Source : Social mediaइनके पिता माता प्रसाद ओझा था, जो पोस्टमास्टर थे। इनकी मां वकील थीं। इनकी शुरूआती पढ़ाई-लिखाई गोंडा से ही हुई है, वहीं, अवध ओझा ने मैथमेटिक्स सब्जेक्ट से पोस्टग्रेजुएशन किया है।
Image Source : Social Mediaआईएएस बनने का सपना लेकर अवध सर दिल्ली आए थे, लेकिन यूपीएससी मेंस क्लीयर नहीं कर पाए फिर बाद में टीचर बन गए।
Image Source : Social media2020 में इन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया और बच्चों के चहेते बन गए।
Image Source : Social Mediaअवध ओझा सर IQRA IAS इंस्टिट्यूट के फाउंडर हैं।
Image Source : Social mediaNext : रेलवे पुलिस में एक सब इंस्पेक्टर को कितनी सैलरी मिलती है?