

छोले भटूरों के साथ-साथ छोले कुलचे भी लोगों को काफी पसंद आता है। आप नोएडा सेक्टर-12 में बिजली घर के ठीक सामने छोले कुलचे खा सकते हैं। यहां 25 रुपए में स्वादिष्ट छोले कुलचे मिलते हैं।
Image Source : freepikआपकी नोएडा सेक्टर 3 में 25 रुपए में सैंडविच खाने की इच्छा पूरी हो सकती है। हरीश मैगी और सैंडविच पॉइंट में वेज सैंडविच 25 रुपए और आलू सैंडविच 30 रुपए में मिलता है। वहीं मैगी यहां 40 रुपए से शुरू होती है।
Image Source : freepikआलू पूरी एक ऐसा नाश्ता है जिसे खाकर आंनद मिल जाता है। वहीं सेक्टर 50 की खोड़ा कॉलोनी में बजरंग पूरी भंडार एक अच्छा फूड पॉइंट है, यहां 20 रुपए की प्लेट में स्वादिष्ट आलू पूरी मिलती है।
Image Source : freepikसेक्टर 41 पर गुप्ता पराठा कॉर्नर के नाम से फेमस इस जगह पर आपको सिम्पल पराठा 25 रुपए में मिल जाएगा, वहीं चिकन पराठा 80 रुपए का मिलेगा। पराठे के साथ यहां हरी चटनी, अचार और सलाद भी मिलता है।
Image Source : freepikNext : Kargil Vijay Diwas: जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व