

ज्यादातर घरों में पुराने टूथब्रश को फेंक दिया जाता है लेकिन आप अपने इन्हीं पुराने टूथब्रश से इन कुछ कामों को आसानी से कर सकते हैं।
Image Source : socialटूथब्रश कोने-कोने में जाकर दाग-धब्बों को दूर कर सकता है। प्रेशर कुकर के ढक्कन के कॉर्नर की गंदगी जल्दी साफ़ नहीं होता है। लेकिन टूथब्रश की मदद से आप उसे आसानी से साफ़ कर सकते हैं।
Image Source : socialकम्प्यूटर की-बोर्ड को साफ करने के लिए भी आप टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मदद से रीमोट भी आसानी से साफ हो जाएंगे।
Image Source : socialकपड़े के जूतों से मिट्टी को साफ़ करने के लिए ब्रश की मदद ली जा सकती है। ब्रश की मदद से मिट्टी आसानी से साफ़ हो जाती है।
Image Source : socialअगर आपके कपड़ों पर दाग लग गया है तो धब्बे वाली जगह पर बेकिंग पाउडर छिड़कें और उस पर कुछ बूंदे पानी की डालकर टूथब्रश से रगड़ें। इससे दाग आसानी से साफ हो जाएंगे।
Image Source : socialटूथब्रश पर थोड़ा सा सिरका डालें और उससे आप नल और सिंक के दाग-धब्बों को आसानी से दूर कर सकते हैं।
Image Source : socialकंघी की गंदगी को साफ़ करने में टूथब्रश बहुत मददगार होते हैं
Image Source : socialNext : बच्चे हो जाएंगे खुश जब Secret Santa से पाएंगे ये Christmas Gifts