

एवोकाडो - पौष्टिक तत्वों से भरपूर एवोकाडो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बालों को मजबूत बनाने और तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।
Image Source : FREEPIKगाजर में भरपूर मात्रा में मिनरल्स और पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही गाजर में विटामिन ए पाया जाता है जो स्कैल्प और सेल्स की ग्रोथ बढ़ाने का काम करता है। इससे बाल शाइनी और हेल्दी बनते हैं।
Image Source : FREEPIKमछली में बायोटीन पाया जाता है जो बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करता है। साथ ही बालों के टूटने-झड़ने की समस्या से भी निजात दिलाता है। इसलिए मछली का सेवन जरूर करें।
Image Source : FREEPIKप्रोटीन से भरपूर अंडा ना केवल बालों को मजबूत बनाता है बल्कि ये सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से बाल तेजी से बढ़ते हैं। वहीं अंडे को बालों में लगाने से भी काफी फायदा मिलता है।
Image Source : FREEPIKअगर आप बालों को मजबूत बनाना चाहती हैं तो नियमित तौर पर बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें। इसके सेवन से सेहत तो अच्छी होती ही है साथ ही बाल मजबूत होकर तेजी से बढ़ते हैं।
Image Source : FREEPIKNext : Kargil Vijay Diwas: जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व