

खीरा के रस को यदि आंखों के नीचे अप्लाई किया जाए, तो काले घेरे धीरे-धीरे दूर होने लगते हैं।
Image Source : FREEPIKदही को अगर आंखों के आसपास लगाया जाए तो काले घेरे खत्म होने के साथ ही, रंगत में भी निखार आने लगता है। वहीं यदि दही में थोड़ा सा बेसन मिलाकर लगाया जाए तो काले घेरे को जल्दी हटाया जा सकता है।
Image Source : FREEPIKबादाम का तेल - इस ऑयल को आंखों के आसपास हल्के हाथों से मालिश करते हुए अप्लाई करें और इसे ऐसे ही रात भर लगा रहने दें। इसके बाद सुबह हल्के गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें।
Image Source : FREEPIKसंतरे के छिलकों को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। अब ठंडा दूध में एक चम्मच पाउडर मिक्स करके एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। उसके बाद इस लेप को अपने आंखों के आसपास हल्के हाथों से लगाएं। ऐसा सप्ताह में दो से तीन बार करें।
Image Source : FREEPIKपुदीने के कुछ पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें और इसे आंखों के नीचे लगाकर छोड़ दें। ऐसा करने से जल्द ही आपको फर्क नजर आने लगेगा।
Image Source : FREEPIKNext : Kargil Vijay Diwas: जानिए इस दिन का इतिहास और महत्व