

सर्दियों के मौसम में बालों से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है।
Image Source : Freepikइनमें बालों में डैंड्रफ होना और सिर की खुजली आम है।
Image Source : Freepikइससे कई लोग परेशान रहते हैं। यह खुजली इतनी ज्यादा होती है कि किसी और के सामने सिर खुजाने पर भी मजबूर होना पड़ जाता है।
Image Source : Freepikसिर की खुजली से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के उपाय करते हैं।
Image Source : Freepikलेकिन क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू नुस्खे की मदद से भी सिर की खुजली से छुटकारा पा सकते हैं।
Image Source : Freepikएलोवेरा में ठंडक और शांति देने वाले गुण होते हैं। आप फ्रेश एलोवेरा जेल निकाल कर उसे सिर पर लगा सकते हैं। इसे 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद बाल धो लें। यह स्कैल्प को हाइड्रेट करने और खुजली को कम करने में मदद करेगा।
Image Source : Freepikटी ट्री ऑयल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प की खुजली और डैंड्रफ को कम करने में सहायक होते हैं। इसके लिए 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल को 1 चम्मच नारियल तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें।
Image Source : Freepikनारियल तेल को हल्का गुनगुना करके सिर में लगाएं और मसाज करें। नारियल तेल सिर को हाइड्रेट करता है और खुजली को दूर करने में मदद करता है। आप इसमें नींबू का रस भी मिला सकते हैं, क्योंकि नींबू में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को साफ और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
Image Source : Freepikएपल साइडर विनेगर स्कैल्प की खुजली को कम करने में मदद करता है। इसे पानी में 1:1 के अनुपात में मिलाकर सिर में लगाएं। इससे सिर का pH लेवल संतुलित रहता है और खुजली में आराम मिलता है।
Image Source : FreepikNext : आंखों में कीचड़ क्यों आता है?