

एक स्प्रे बोतल में पानी भरें और उसमें पुदीने के तेल की 10-15 बूंदें मिलाएं। इसे कॉकरोच वाली जगहों पर स्प्रे करें। इसकी गंध कॉकरोच को भगाने में असरदार है।
Image Source : Freepikसफेद सिरका और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। इस घोल से किचन के काउंटरटॉप्स, फर्श और अन्य सतहों को साफ करें। सिरके की तीखी गंध कॉकरोच को दूर रखती है।
Image Source : Freepikतेज पत्तों को मसलकर या तोड़कर उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच आते हैं। इसकी तेज महक कॉकरोच को पसंद नहीं आती और वे दूर भागते हैं।
Image Source : Freepikप्याज का पेस्ट बनाएं और उसमें बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पेस्ट को कॉकरोच आने वाली जगहों और कोनों में लगा दें। सारे कॉकरोच भाग जाएंगे।
Image Source : Freepikपानी में नीम के तेल की कुछ बूंदें मिलाकर एक स्प्रे तैयार करें। इसे शाम के समय कॉकरोच के छिपने की जगहों पर स्प्रे करें। नीम का तेल एक प्राकृतिक कीट निवारक है।
Image Source : Freepikकुछ लौंग लेकर उन्हें किचन की अलमारियों, दराजों और कोनों में रख दें। लौंग की तेज गंध से कॉकरोच दूर भागते हैं।
Image Source : Freepikबेकिंग सोडा और चीनी को बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण को उन जगहों पर छिड़क दें जहां कॉकरोच अधिक दिखाई देते हैं, जैसे कि सिंक के नीचे, अलमारियों में, और फ्रिज के पीछे।
Image Source : Freepikदालचीनी का पाउडर कॉकरोच के आने-जाने वाले रास्तों पर छिड़क दें। दालचीनी की तेज सुगंध भी कॉकरोच को दूर रखने में मदद करती है।
Image Source : Freepikबोरिक एसिड पाउडर, आटा और थोड़ी-सी चीनी को मिलाकर पानी से गूंथ लें। इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर कॉकरोच के ठिकानों पर रख दें। बोरिक एसिड विषैला होता है, इसकी वजह से कॉकरोच इससे दूर भागते हैं।
Image Source : FreepikNext : तेजी से झड़ने लगेंगे बाल, अगर नहीं सुधारी ये आदतें