

नारियल का पानी पीना सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। खासकर गर्मी के मौसम में इसका सेवन ज़रूर करना चाहिए।
Image Source : socialनारियल पानी में पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो हमें इंस्टेंट एनर्जी देते हैं। साथ ही हमारी स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
Image Source : socialनारियल खरीदते समय अक्सर लोगों को शिकायत होती है कि उसमें पानी कम निकलता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप इन ट्रिक की मदद से पता कर सकते हैं नारियल में पानी कम है या ज्यादा?
Image Source : socialनारियल को अपने कान के पास रखें और हिलाएं अगर आपको अंदर पानी छलकने की आवाज आए तो समझ जाएं पानी कम है। जब पानी कम कम या आधा होता है वो तभी छलकता है।
Image Source : socialबड़ा नारियल खरीदने की बजाय फ्रेश, कच्चा और हरा नारियल खरीदें। नारियल जितना हरा होगा उसमें उतना ही साफ और मीठा पानी होगा।
Image Source : socialवहीं ब्राउन कलर के नारियल का मतलब है वह पकने लगा है। ऐसी नारियल में पानी कम और मलाई ज़्यादा होने लगता है।
Image Source : socialपके हुए नारियल में मलाई ज्यादा निकलती है और पानी कम होता है। वहीं, कच्चे नारियल में पानी की मात्रा ज्यादा होती है और मलाई कम होती है।
Image Source : socialNext : अंगूर खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?