रोज डे पर जानिए किस रंग के गुलाब का क्या मतलब होता है?

रोज डे पर जानिए किस रंग के गुलाब का क्या मतलब होता है?

Image Source : social

फरवरी के महीने में रोमांस की खुशबू हवा में बहनी शुरू हो जाती है। प्यार का ये महीना प्रेमियों को समर्पित है।

Image Source : social

हर साल 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। 'रोज़ डे' से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है।

Image Source : social

रोज़ डे के दिन लोग अपने पार्टनर या उस व्यक्ति को गुलाब देते हैं जिसे वे पसंद करते हैं।

Image Source : social

गुलाब की खूबसूरती, खून सा गहरा लाल रंग और खुशबू दिल में उतर जाता है।

Image Source : social

लेकिन, क्या आप जानते हैं रोज़ डे पर सिर्फ लाल ही नहीं बल्कि दूसरे रंगों के गुलाब भी दिए जाते हैं।

Image Source : social

इन अलग-अलग रंगों वाले गुलाबों का मतलब भी अलग होता है। चलिए, हम आपको बताते हैं कौन से रंग के गुलाब का क्या मतलब होता है?

Image Source : social

रोज़ डे पर लाल रंग के गुलाब देने का मतलब है कि आप अपना प्रेम व्यक्त कर रहे हैं और उससे बेइंतहां मोहब्बत करते हैं।

Image Source : social

वहीं, गुलाबी रंग का गुलाब आप उस व्यक्ति को देते हैं जो आपको बेहद प्यारा लगता है या जिसे आप बेहद पसंद करते हैं।

Image Source : social

पीले रंग का गुलाब दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। आप इस रंग का गुलाब अपने दोस्तों को दे सकते हैं।

Image Source : social

सफेद रंग का गुलाब शांति का प्रतीक है। आप यह फूल उसे दे सकते हैं जिसके मन में आपके लिए कोई छल न हो

Image Source : social

Next : दाग-धब्बे हटाने के लिए कैसे बनाएं चावल का फेसपैक?