कोहनी का कालापन दूर करने का रामबाण तरीका

कोहनी का कालापन दूर करने का रामबाण तरीका

Image Source : Freepik

दो चम्मच नारियल तेल में एक चम्मच चीनी मिलाएं। फिर इस स्क्रब से कोहनी पर 5 मिनट तक गोल घुमाते हुए मालिश करें। 10 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। यह त्वचा को चिकना और चमकदार बनाता है।

Image Source : Freepik

एक चम्मच बेसन में दो चम्मच दही मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। इस पैक को कोहनी पर लगाएं और सूखने दें। सूखने पर हल्के हाथों से रगड़ते हुए धो लें। यह गंदगी हटाता है और त्वचा को नमी देता है।

Image Source : Freepik

आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें। इस रस को कोहनी पर लगाएं और 15-20 मिनट तक रहने दें। फिर गुनगुने पानी से धो लें। आलू में नेचुरल ब्लीचिंग गुण होते हैं।

Image Source : Freepik

इसके लिए एक चम्मच बेकिंग सोडा में पर्याप्त दूध मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं। फिर इस पेस्ट को कोहनी पर लगाएं और 2-3 मिनट तक रगड़ें। फिर पानी से धो लें। यह मिश्रण डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद करता है।

Image Source : Freepik

दो चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं। इस मिक्सचर को कोहनी पर लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें। फिर पानी से धो लें। एलोवेरा त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और नमी देता है, जबकि हल्दी रंगत सुधारने में मदद कर सकती है।

Image Source : Freepik

इसके लिए एक चम्मच मलाई में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। फिर इसे कोहनी पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। मलाई नमी प्रदान करती है और रूखापन दूर करती है।

Image Source : Freepik

एक चम्मच जैतून का तेल में आधा चम्मच नमक मिलाएं। फिर इस मिश्रण से कोहनी पर धीरे-धीरे स्क्रब करें। कोहनी के कालेपन से कुछ ही दिनों में छुटकारा मिलेगा।

Image Source : Freepik

नींबू का रस और शहद कोहनी कालापन दूर करने में सहायक माना जाता है। इसके लिए आधे नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर इस मिश्रण को कोहनी पर लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। 10-15 मिनट बाद धो लें। नींबू एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है, जबकि शहद नमी देता है।

Image Source : Freepik

एक चम्मच दही में एक चम्मच सिरका मिलाएं। फिर इस मिश्रण को कोहनी पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। दही नमी देता है और सिरका एक्सफोलिएशन में मदद करता है।

Image Source : Freepik

Next : ऐसे करें पपीते का इस्तेमाल, दूर हो जाएगा त्वचा का रूखापन