जुओं से छुटकारा कैसे पाएं? काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे

जुओं से छुटकारा कैसे पाएं? काम आएंगे ये घरेलू नुस्खे

Image Source : Freepik

नारियल का तेल जुओं को दम घोंटकर मारने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल के लिए रात को सोने से पहले नारियल तेल में थोड़ा-सा कपूर मिलाकर स्कैल्प और बालों पर अच्छी तरह लगाएं। शॉवर कैप पहन लें और सुबह शैम्पू करने के बाद बारीक कंघी से बालों को कंघा करें।

Image Source : Freepik

सिरका लीखों को चिपकाने वाले पदार्थ को ढीला करने में मदद करता है। इसके लिए सफेद सिरके और पानी को बराबर मात्रा में मिलाएं। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं और एक घंटे तक रहने दें। फिर बारीक कंघी से कंघा करें और शैम्पू कर लें।

Image Source : Freepik

प्याज के रस में एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो जुओं को मारने में मदद कर सकते हैं। प्याज का रस निकालें और इसे स्कैल्प पर लगाएं। 20-30 मिनट बाद शैम्पू से धो लें और फिर कंघी करें।

Image Source : Freepik

लहसुन की तेज़ गंध जुओं के लिए घातक हो सकती है। इसके लिए लहसुन की कुछ कलियों का पेस्ट बनाकर उसमें नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को 30 मिनट तक स्कैल्प पर लगाकर धो लें।

Image Source : Freepik

जैतून का तेल जुओं से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। इसके लिए जैतून का तेल पूरी तरह से बालों और स्कैल्प पर लगाएं। रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह शैम्पू करके बारीक कंघी का इस्तेमाल करें।

Image Source : Freepik

पेट्रोलियम जेली की एक मोटी परत स्कैल्प पर लगाकर शॉवर कैप से कवर कर लें और रात भर रहने दें। सुबह इसे हटाने के लिए बेबी ऑयल का इस्तेमाल करें और फिर शैम्पू करें।

Image Source : Freepik

टी ट्री ऑयल में नेचुरल कीटनाशक गुण होते हैं। इसके लिए किसी भी जैतून तेल में टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। इसे बालों पर लगाकर रातभर छोड़ दें। सुबह धो लें और बारीक कंघी का इस्तेमाल करें।

Image Source : freepik

नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। नीम का तेल लगाएं या नीम की पत्तियों को पीसकर पेस्ट बनाकर स्कैल्प पर 1-2 घंटे के लिए लगाएं। फिर बालों को धो लें।

Image Source : Freepik

नमक और सिरका जुओं को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। इसके लिए नमक और सिरके को पानी में मिलाकर घोल बनाएं। इसे बालों पर लगाएं और 1-2 घंटे के लिए तौलिये से लपेट लें। फिर हेयरवॉश कर लें।

Image Source : Freepik

Next : शर्ट से तेल के दाग हटाने के आसान घरेलू नुस्खे