मुंह की दुर्गंध कैसे दूर करें?

मुंह की दुर्गंध कैसे दूर करें?

Image Source : Freepik

नमक एक नेचुरल कीटाणुनाशक है। गुनगुने पानी में थोड़ा नमक मिलाकर गरारे करने से गले और मुंह के छिपे हुए बैक्टीरिया साफ हो जाते हैं।

Image Source : Freepik

दालचीनी में 'सिनेमिक एल्डिहाइड' नामक तेल होता है, जो मुंह के बैक्टीरिया को कम करता है। एक कप पानी में दालचीनी पाउडर उबालकर उसका कुल्ला करना बहुत फायदेमंद हो सकता है।

Image Source : Freepik

ग्रीन टी में 'पॉलीफेनोल्स' होते हैं, जो सल्फर पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकते हैं। दिन में 1-2 कप ग्रीन टी पीना सेहत और सांसों दोनों के लिए अच्छा है।

Image Source : Freepik

पुदीने की पत्तियां चबाना माउथ फ्रेशनर का सबसे नेचुरल तरीका है। यह न केवल खुशबू देता है बल्कि पाचन में भी मदद करता है।

Image Source : Freepik

यह सबसे पुराना और प्रभावी नुस्खा है। खाना खाने के बाद एक इलायची चबाने से इसकी तेज खुशबू दुर्गंध को सोख लेती है।

Image Source : Freepik

सौफ चबाने से मुंह में लार अधिक बनती है, जो हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करती है। इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं जो सांसों को तुरंत ताजा बना देते हैं।

Image Source : Freepik

नींबू की अम्लीय नेचुरल बैक्टीरिया को पनपने से रोकती है। एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर कुल्ला करने से मुंह साफ रहता है।

Image Source : Freepik

लौंग में एंटी-सेप्टिक गुण होते हैं। मुंह में एक लौंग रखकर चूसने से न केवल बदबू दूर होती है, बल्कि दांत दर्द में भी आराम मिलता है।

Image Source : Freepik

एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने या कुल्ला करने से pH लेवल संतुलित रहता है, जिससे बदबू कम होती है।

Image Source : Freepik

Next : चेहरे पर शहद लगाने से क्या होता है?