

डार्क सर्कल से चेहरा डल और बेजान दिखने लगता है। ऐसे में चलिए जानते हैं किन घरेलू उपायों से डार्क सर्कल की परेशानी को कम कर सकते हैं.
Image Source : SOCIALडार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए ग्रीन टी बैग्स को भिगोकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। अब इसे आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें।
Image Source : SOCIALसोने से पहले बादाम के तेल की कुछ बूंदें लें और अपनी आंखों के नीचे हल्के हाथों से मसाज करें।
Image Source : SOCIALरोज़ वॉटर से भी डार्क सर्कल कम होते हैं। रुई में गुलाबजल भिगोकर आंखों पर 15 मिनट के लिए रखें।
Image Source : SOCIALकच्चे आलू में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं। आलू के पतले स्लाइस काटकर अपनी आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें।
Image Source : SOCIALएलोवेरा काले घेरे और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। इसे आंखों के नीचे लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
Image Source : SOCIALघरेलू उपाय के अलावा हर रात 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें। नींद पूरी नहीं होने पर भी डार्क सर्कल की समस्या होने लगती है
Image Source : SOCIALपर्याप्त पानी पिएं ताकि त्वचा हाइड्रेटेड रहे। डिहाइड्रेशन से आंखों के नीचे की त्वचा डल और धंसी हुई दिखती है।
Image Source : SOCIALतनाव भी डार्क सर्कल का एक कारण हो सकता है। इसलिए तनाव को कम करने की कोशिश करें।
Image Source : SOCIALधूप में निकलने से पहले आंखों के नीचे सनस्क्रीन लगाएं और धूप का चश्मा पहनें।
Image Source : SOCIALNext : मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय