

व्रत में साबूदाने का भरपूर इस्तेमाल किया जाता हैं। व्रत के दौरान साबूदाने की खिचड़ी से लेकर टिक्की जैसी चीजें बनाकर खाई जाती हैं।
Image Source : SOCIALपर क्या आपने कभी सोचा है कि मोती जैसा दिखने वाला साबूदाना आखिर है क्या? यह बनता किससे है? चलिए हम आपको बताते हैं।
Image Source : socialबता दें, साबूदाना टैपिओका नामक एक जड़ वाली फसल से बनाया जाता है, जो दिखने में शकरकंद जैसी होती है।
Image Source : socialटैपिओका को दुनिया में अलग-अलग नामो से जाना जाता है। यूरोप में इसे कासावा तो अमेरिकी में ‘मेंडिओका’ कहते हैं। वहीं एशिया के देशों में इसे टैपिओका ही कहते हैं।
Image Source : socialटैपिओका फसल 9 से 10 महीने में तैयार होती है। साबूदाना बनाने के लिए पहले ऊपरी तने को काटने के बाद जड़ को खोदकर निकालते हैं।
Image Source : socialउसके बाद जड़ को अच्छी तरह साफ कर, पीसते हैं। जिसके बाद इसमें दूध जैसा दिखने वाला सफेद स्टार्च निकलता है।
Image Source : socialइस स्टार्च को रिफाइन करने के बाद गर्म करते हैं और फिर मशीन की मदद से इसे दानेदार आकार दिया जाता है। और इस तरह साबूदाना बनता है।
Image Source : socialNext : मैदा पेट में जाकर कितने घंटे में पचती है?