सर्दियों में एक दिन में कितना अलसी सीड्स खाना चाहिए?

सर्दियों में एक दिन में कितना अलसी सीड्स खाना चाहिए?

Image Source : unsplash

अलसी का बीज सेहत के लिए फायदेमंद है। ऐसे में लोग इसका खूब सेवन करते हैं। लेकिन सर्दियों में इसे खाने का सही तरीका क्या है चलिए जानते हैं।

Image Source : freepik

अलसी की तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में लोग इसका सेवन बढ़ा देता हैं। लेकिन अगर सही मात्रा में कंज्यूम नहीं करेंगे तो नुकसान भी हो सकता है

Image Source : unsplash

सर्दियों में एक दिन में 1 से 2 बड़े चम्मच (लगभग 10-20 ग्राम) अलसी के बीज खाना सुरक्षित माना जाता है।

Image Source : unsplash

अगर आप ने अभी अलसी का सेवन शुरू किया है तो आधा चम्मच से शुरू करें और धीरे मात्रा बढ़ाएं ताकि शरीर को फाइबर की आदत हो।

Image Source : freepik

अक्सर अलसी के साबुत बीज को पचाना मुश्किल होता है। ऐसे में आप इनका सेवन पाउडर के रूप में भी कर सकते हैं।

Image Source : freepik

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच पिसी हुई अलसी लेना फायदेमंद हो सकता है।

Image Source : freepik

फाइबर से भरपूर अलसी का सेवन वजन कम करने के लिए भी किया जाता है। इसका ड्रिंक वेट लॉस में फायदेमंद है।

Image Source : freepik

अगर आपका बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तो डाइट में अलसी को शामिल करें। यह हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।

Image Source : unsplash

ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर अलसी के बीज का सेवन त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है।

Image Source : unsplash

Next : ठंड में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से क्या होता है?