बैंगन में बीज है या नहीं, बिना काटे इस ट्रिक से करें पता

बैंगन में बीज है या नहीं, बिना काटे इस ट्रिक से करें पता

Image Source : Freepik

बैंगन की सब्जी को बड़े शौक से खाया जाता है।

Image Source : Freepik

इससे लोग कई तरह की सब्जियां, भरता बनाते हैं।

Image Source : Freepik

लेकिन स्वादिष्ट बैंगन बनाने के लिए ये जरूरी है कि आप बाजार से ऐसा बैंगन खरीदकर लाएं जो ताजा हो और उनमें बीज ना हो।

Image Source : Freepik

ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से बिना काटे ये पता लगा सकते हैं कि बैंगन में बीज है या नहीं।

Image Source : Freepik

बैंगन को हल्के हाथों से दबाकर देखें। अगर वह अंदर की तरफ दब रहा है और नरम महसूस हो रहा है, तो इसका मतलब है कि उसमें बीज कम हैं या नहीं हैं। अगर बैंगन बहुत दबाने के बाद भी सख्त रहता है, तो इसमें बीजों की भरमार हो सकती है।

Image Source : Freepik

बैंगन को उठाकर उसका वजन महसूस करें। जो बैंगन उठाने पर हल्का महसूस होता है, उसमें बीज कम होते हैं। वहीं जो बैंगन अपने आकार के मुकाबले ज्यादा भारी लगता है, उसमें बीज ज्यादा हो सकते हैं।

Image Source : Freepik

आम तौर पर, छोटे और मध्यम आकार के बैंगन में बीज कम निकलते हैं। पतले और लंबे आकार के बैंगन में भी बीज कम माने जाते हैं।

Image Source : Freepik

वहीं चौड़े और बड़े आकार के बैंगन में अक्सर बीज ज्यादा होते हैं।

Image Source : Freepik

चमकीले और सख्त छिलके वाले बैंगन ताज़ा होते हैं और उनमें बीज कम हो सकते हैं। वहीं भूरे रंग की धारियों वाले या मुरझाए हुए बैंगन से बचें, ये ज़्यादा पके होते हैं और इनमें बीज अधिक हो सकते हैं।

Image Source : Freepik

Next : चेहरे के कालेपन को दूर करने के लिए क्या लगाएं?