बिना काटे इस तरह पहचानें मीठा पपीता, दुकानदार भी रह जाएगा हैरान

बिना काटे इस तरह पहचानें मीठा पपीता, दुकानदार भी रह जाएगा हैरान

Image Source : Freepik

पपीता का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।

Image Source : Freepik

लेकिन लोगों कई बार पपीता खरीदते समय ठगी का शिकार हो जाते हैं।

Image Source : Freepik

पका और मीठा पपीता चुनना एक कला है। कई बार दुकानदार पका हुआ बोलकर कच्चा पपीता दे देता है।

Image Source : Freepik

पपीते का रंग उसकी मिठास का सबसे बड़ा संकेत है। अगर पपीता पूरी तरह से पीला या हल्का नारंगी है, तो वह पक चुका है और मीठा होगा।

Image Source : Freepik

अगर पपीते पर 80% पीलापन है और थोड़ी हरी धारियां हैं, तो वह भी घर ले जाने के लिए अच्छा है। पूरी तरह हरा पपीता कच्चा होता है और अंदर से सफेद व फीका निकलेगा।

Image Source : Freepik

पपीते को हल्के हाथ से दबाकर देखें। एक मीठा पपीता छूने पर हल्का नरम महसूस होना चाहिए। अगर वह पत्थर जैसा सख्त है, तो वह अभी कच्चा है। अगर उंगली अंदर धंस रही है, तो समझ लें कि वह गल चुका है और उसमें से शराब जैसी गंध आ सकती है।

Image Source : Freepik

पपीते के ऊपरी हिस्से को सूंघें। अगर वहां से हल्की और मीठी खुशबू आ रही है, तो फल बढ़िया है।

Image Source : Freepik

पपीते की स्किन थोड़ी चमकदार और चिकनी होनी चाहिए। थोड़े बहुत भूरे निशान सामान्य हैं, लेकिन अगर काले धब्बे बड़े और गहरे हैं, तो पपीता अंदर से खराब हो सकता है।

Image Source : Freepik

हमेशा वह पपीता चुनें जो वजन में अपनी साइज के हिसाब से भारी लगे। भारी पपीता रसदार और गूदेदार होता है।

Image Source : Freepik

Next : चेहरे पर किस समय लगाना चाहिए एलोवेरा जेल?