नाक से ब्लैकहेड्स को हमेशा के लिए कैसे हटाएं?

नाक से ब्लैकहेड्स को हमेशा के लिए कैसे हटाएं?

Image Source : freepik

नाक पर जमे ब्लैकहेड्स छोटे होते हैं, लेकिन पूरे लुक का चार्म खराब कर देते हैं। ये दिखने में भी बेहद भद्दे लगते हैं

Image Source : freepik

ऐसे में आप इन कुछ घरेलू उपाय की मदद से नाक के अंदर घुसे ज़िद्दी ब्लैक हेड्स को आसानी से निकाल सकते हैं।

Image Source : freepik

टमाटर में प्राकृतिक एसिड होते हैं जो ब्लैकहेड्स को हटाने में मदद करते हैं। ब्लैक हैड्स पर टमाटर का गूदा लगाएँ और सूखने के बाद पानी से धो लें।

Image Source : freepik

ब्लैक हेड्स को साफ करने में नींबू फायदेमंद है। इसमें साइट्रिक एसिड होता है इसे लगाने से ब्लैकहेड्स फूल जाते हैं और रगड़ने पर क्लीन हो जाते हैं।

Image Source : freepik

एक बर्तन में उबलता हुआ पानी डालें और चहेरे को तौलिया से 10 मिनट तक ढककर रखें। इससे पोर्स खुल जाएँगे और ब्लैकहेड आसानी से साफ़ कर पाएंगे।

Image Source : freepik

ओटमील से भी ब्लैक हैड्स निकल जाते हैं। ओटमील के पेस्ट को स्क्रबर की तरह इस्तेमाल करें। इससे त्वचा के अंदर घुसे ब्लैक हेड्स निकल जाएंगे।

Image Source : freepik

दालचीनी पाउडर को शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाने से ब्लैकहेड्स कम होते हैं।

Image Source : freepik

बेकिंग सोडा में पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं। इसको ब्लैक हेड्स पर लगाकर छोड़ दें और कुछ समय बाद नाक को रगड़ें।

Image Source : freepik

Next : सर्दियों में चेहरे पर शहद लगाने के फायदे