

नींबू का इस्तेमाल तमाम तरह की चीजों में किया जाता है।
Image Source : Freepikशरबत बनाने से लेकर सब्जी में खट्टापन लाने तक, नींबू हर घर की रसोई में मौजूद रहता है।
Image Source : Freepikलेकिन अक्सर देखने को मिलता है कि नींबू जल्दी खराब हो जाते हैं, क्योंकि इसकी सेल्फ लाइफ काफी कम होती है।
Image Source : Freepikऐसे में यहां बताए गए टिप्स को फॉलो कर आप नींबू को लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं।
Image Source : Freepikनींबू को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए आप एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे उनमें नमी बनी रहती है और वे जल्दी सूखते नहीं हैं।
Image Source : Freepikअगर आप नींबू को 2 से 3 हफ्तों तक स्टोर करना चाहते हैं तो इन्हें पानी से भरे जार में डालकर फ्रिज में रखें। इससे नींबू की नमी बनी रहेगी और ये जल्दी खराब नहीं होंगे।
Image Source : Freepikअगर आपने आधा नींबू का इस्तेमाल कर लिया है तो आधे कटे हुए नींबू पर नमक लगाकर इसे स्टोर कर सकते हैं।
Image Source : Freepikनींबू को सूती कपड़े या पेपर टॉवल में लपेटकर फ्रिज में रखने से ये ज्यादा लंबे समय तक बरकरार रहते हैं।
Image Source : Freepikआप नींबू का रस निकालकर भी स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए नींबू का रस निकाल लें। इस रस को आइस क्यूब ट्रे में डालकर जमा लें।
Image Source : FreepikNext : पिंपल्स से भर गया है चेहरा, तो लगाएं ये फेस पैक