

आजकल की भागती दौड़ती ज़िन्दगी में लोग तनाव का तेजी से शिकार हो रहे हैं जिससे सेहत से जुड़ी कई परेशानियां होती हैं।
Image Source : socialऐसे में तनाव बढ़ने पर आप मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें।
Image Source : socialतनाव कम करने के लिए ज़रूरी है कि आप ओवर थिंकिंग करना बंद कर दें। ज़्यादा नेगेटिव सोचने से तनाव बढ़ता है।
Image Source : socialस्ट्रेस कम करने में अच्छी डाइट बेहतरीन भूमिका निभाती है। ज़्यादा से ज़्यादा ताज़े फल और सब्ज़ियां खाएं। वसायुक्त भोजन, कैफ़ीन और चीनी का सेवन कम करें।
Image Source : socialस्ट्रेस कम करने में एक्सरसाइज़ बड़ी भूमिका निभाता है। नियमित रूप से व्यायाम करें। शारीरिक गतिविधि से कोर्टिसोल हॉर्मोन कंट्रोल में होता है।
Image Source : socialमेडिटेशन स्ट्रेस को आसानी से कम करता है। रोज़ाना ध्यान करें, किताब पढ़ें, संगीत सुनें, या टहलने जाएं।
Image Source : socialस्ट्रेस से छुटकारा दिलाने में नींद का योगदान सबसे ज़्यादा होता है। जितनी अच्छी नींद आएगी स्ट्रेस उतना ही कम होगा। इसलिए समय पर सोएं और समय से उठें।
Image Source : socialस्ट्रेस को कम करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। नए लोगों से मिलें। किसी ग्रुप या क्लब में शामिल हों।
Image Source : socialअगर आपको मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या ज़्यादा परेशान कर रही है, तो तुरंत किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।
Image Source : socialNext : चेहरे पर दही के साथ एलोवेरा जेल लगाने से क्या असर पड़ता है?