

अगर आपकी उंगलियां अभी से नीली या लाल पड़ रही हैं या उनपर दाने निकल रहे हैं तो यह सर्दियों में होने वाली चिलब्लेंस की वजह से हो सकता है। ऐसे में पानी का काम करते हुए आप इन टिप्स को फॉलो कर अपना बचा कर सकते हैं।
Image Source : socialअगर ठंड में उंगलियां सूज रही हैं या दाने आ रहे हैं तो आपको कपड़े और बर्तन धोने से पहले हाथों में ग्लव्स पहन लेना चाहिए।
Image Source : socialसाथ ही कपड़े और बर्तन धोते समय अगर आप गर्म पानी का इस्तेमाल करें तो ये समस्या कंट्रोल में होगी। इसके अलावा आपकी उंगलियां इस दौरान सूजन की कम शिकार होंगी।
Image Source : socialगर्म पानी में बर्तन धोने से उंगलियों को बहुत आराम मिलेगा। साथ ही इसकी सिकाई होगी, इंफेक्शन से बचाव होगा और उंगलियों में दर्द से राहत मिलेगी।
Image Source : socialकपड़े और बर्तन धोने के बाद हाथों में सरसों के तेल को गर्म करके लगाएं और अच्छी तरह मसाज करें।
Image Source : socialऐसा करना हाथों में चिलब्लेन्स के लक्षणों को कम करने में मदद करेगा। साथ ही खुजली और दर्द से राहत महसूस होगा।
Image Source : socialNext : बाल दिवस पर क्या-क्या गिफ्ट दे सकते हैं?