

बारिश के मौसम में हमारे घर में मच्छर पनपने लगते हैं जो डेंगू और मलेरिया जैसी कई बीमारियों की वजह बनते हैं।
Image Source : socialऐसे में मानसून आने से पहले ही इन कुछ प्रभावकारी उपायों की मदद से आप अपने घर को मच्छर-फ्री बना सकते हैं।
Image Source : socialघर के अंधेरे और नमी वाले कोनों में पानी न जमने दें और उस जगह को साफ रखें, क्योंकि मच्छर ऐसी जगहों पर छिपना पसंद करते हैं।
Image Source : socialकूलर और पानी की टंकियों को नियमित रूप से साफ करें और उन्हें हमेशा ढक कर रखें।
Image Source : socialबारिश के पानी को इकट्ठा होने से रोकने के लिए बालकनी, टैरेस या नालियों की सफाई करें और पानी न जमा होने दें
Image Source : socialअपनी खिड़कियों और दरवाजों पर अच्छी गुणवत्ता वाली जाली या नेट लगवाएं। इसका ध्यान रखें कि उसमें कोई छेद न हो।
Image Source : socialदीवारों, दरवाजों और खिड़कियों के आसपास की सभी दरारें और छेदों को सील कर दें, जहाँ से मच्छर अंदर आ सकते हैं।
Image Source : socialशाम और सुबह के समय जब मच्छर सबसे ज़्यादा एक्टिव होते हैं, तो घर के दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें।
Image Source : socialअपने घर के अंदर या बाहर कुछ मच्छर भगाने वाले पौधे लगाएं जैसे: लेमनग्रास, गेंदा, तुलसी, नीम।
Image Source : socialNext : चंदन पाउडर के साथ इन दो चीजों को मिलाकर लगाएं