

गर्मियों में ज़्यादातर लोग सनबर्न की चपेट में आते हैं। चलिए जानते हैं ऐसा क्यों होता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?
Image Source : socialगर्मियों में धूप की पराबैंगनी किरणों के ज़्यादा संपर्क में आने से त्वचा लाल हो जाती है जिससे दर्द और खुजली की परेशानी बढ़ जाती है
Image Source : socialसनबर्न की वजह से त्वचा पर लाल और भूरे रंगे के पैचेस आने लगते हैं और खुजली बढ़ जताई है जिससे सूजन की समस्या हो सकती है
Image Source : socialगर्मियों में सनबर्न से बचने के लिए, कॉटन के मिनिमल रंगों वाले कपड़े पहनें, लंबी आस्तीन वाली शर्ट, लंबी पैंट और चौड़े किनारे वाली टोपी भी पहनें
Image Source : socialसनबर्न से बचाव करने के लिए SPF 50+ सनस्क्रीन लगाएं। बाहर जाने पर हर 90 मिनट में इसे लगाएं। पसीना आने के बाद भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
Image Source : socialगर्मियों में अगर आपको दोपहर में बाहर निकलना पड़ रहा है तो चेहरे पर कॉटन का मास्क लगाकर निकलें
Image Source : socialगर्मियों की धूप से बचने के लिए धूप के चश्मे पहनें जो UV किरणों को फ़िल्टर करते हैं
Image Source : socialचेहरा सनबर्न से झुलसे न इसलिए सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच सूर्य के प्रकाश में कम से कम निकलें।
Image Source : socialअगर आपकी त्वचा सनबर्न से झुलस जाए तो उसे आराम देने के लिए ताजे एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Source : socialNext : Stress Awareness Month: दिमाग को कैसे रखें स्ट्रेस और टेंशन से फ्री?