

महाकुंभ मेला दुनिया का सबसे बड़ा मेला माना जाता है जिसमें साधु-संत से लेकर आम तीर्थयात्री तक आते हैं।
Image Source : socialअगर आप दिल्ली में रहते हैं और प्रयागराज का महाकुंभ मेला मिस नहीं करना चाहते तो आप फ्लाइट बुक कर के भी यहां पहुंच सकते हैं। चलिए हम बताते हैं दिल्ली से महाकुंभ मेला के लिए फ्लाइट का किराया कितना है?
Image Source : socialप्रयागराज का महाकुंभ मेला के लिए कई एयरलाइन दिल्ली मुंबई जैसे शहरों से स्पेशल फ्लाइट चला रहे हैं।
Image Source : socialऑनलाइन ट्रैवेल बुकिंग साइट मेक माय ट्रिप के अनुसार, दिल्ली से प्रयागराज पहुंचने में डेढ़ घंटे लगेंगे।
Image Source : socialदिल्ली से महाकुंभ मेला के लिए नॉर्मल फ्लाइट्स से लेकर स्पेशल फ्लाइट्स का किराया 8,000 रुपये से लेकर 13,000 रुपये के बीच है।
Image Source : socialलेकिन, अगर आप अमृत स्नान (शाही स्नान) के दिन का फ्लाइट बुक करते हैं तो कीमत बढ़ भी सकती है।
Image Source : socialमेक माय ट्रिप के अनुसार, 14 जनवरी के दिन एलाइंस एअर फ्लाइट की टिकट सबसे सस्ती है। इस दिन का किराया वेबसाइट पर 6,164 दिखा रहा है।
Image Source : socialबता दें, यह किराया सिर्फ सिंगल पर्सन के लिए और सिर्फ वन वे का है। डबल वे के लिए आपको ज्यादा किराया देना होगा।
Image Source : socialप्रयागराज घरेलू हवाई अड्डा शहर से लगभग 12 किमी की दूरी पर है।
Image Source : socialकुंभ मेले तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए हवाई अड्डे से टैक्सी और सिटी बस सेवाएं आसानी से उपलब्ध हैं।
Image Source : socialNext : सर्दियों में केसर खाने के फायदे