

गर्मी के मौसम में गन्ने का रस शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है और हमे ताजगी से भर देता है। इन दिनो जगह-जगह पर गन्ने का जूस पीने को मिलता है।
Image Source : socialस्वाद से भरे इस गन्ने का जूस आप घर पर भी एकदम आसान तरीके से बना सकते हैं चलिए हम आपको बताते हैं कैसे?
Image Source : socialगन्ने का रस बनाने के लिए सामग्री की लिस्ट - आधा किलो गुड़, पुदीना की पत्ती, काला नमक, नींबू का रस
Image Source : socialसबसे पहले गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। उसके बाद गुड़ को पानी में भिगोकर रख दें। जब गुड़ पानी में अच्छी तरह से मिल जाए तो उसे छानकर दूसरे बर्तन में रखें।
Image Source : socialअब एक मिक्सर जार में आधे गिलास में पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और काला नमक डालकर एकदम बारीक पीस लें।
Image Source : socialअब इस मिश्रण को गुड़ के पानी में मिलाएं और एक बार फिर से इस पानी को मिक्सचर में अच्छी तरह से ब्लेंड कर दें।
Image Source : socialअब रस को दूसरे बर्तन में रखें और बर्फ के कुछ टुकड़े को क्रश कर के डालें। आपका होममेड गन्ने का रस बनकर तैयार है। ठंडा ठंडा जूस सबको परोसें।
Image Source : socialNext : व्रत में कौन-कौन सी सब्जियां खा सकते हैं?