

दूध में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
Image Source : Freepikत्वचा की रंगत को सुधारने के लिए आपको भी दूध से बने इस फेस पैक को जरूर इस्तेमाल करके देखना चाहिए।
Image Source : Freepikमिल्क फेस पैक बनाने के लिए एक कटोरी में सबसे पहले थोड़ा सा दूध निकाल लीजिए।
Image Source : Freepikअब इसी कटोरी में बेसन और हल्दी पाउडर डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।
Image Source : Freepikइस पेस्ट को यानी फेस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन वाले हिस्से पर अप्लाई कर लीजिए।
Image Source : Freepikबेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखें।
Image Source : Freepikचेहरे के निखार को बढ़ाने के लिए आप भी इस नेचुरल फेस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Source : Freepikदाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए भी इस केमिकल फ्री फेस पैक को यूज किया जा सकता है।
Image Source : Freepikहालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।
Image Source : FreepikNext : इन घरेलू नुस्खों से ऑयली स्किन को कहें बाय-बाय