

अगर आपके घर में बहुत ज़्यादा पुराने मोज़े रखे है और आप उसे फेकने के बारे सोच रहे हैं तो ठहर जाइए। पुराने मोज़े को फेकने की बजाय आप उसे अपने घर के इन काम में इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Source : socialसर्दियों में ठंडे पानी में हाथ डालने का मन नहीं करता है ऐसे में पुराना सॉक्स काम में आ सकता है। पुराने मोज़े को अपने दोनों हाथ में डालें। अब इसके ऊपर प्लास्टिक की थैली डालें उसे रबड़ से बांध दें। अब आसानी से बिना पानी लगाये बर्तन धो पाएंगे
Image Source : socialआप पुरानी सॉक्स से घर के कोनों जहाँ पर आपका हाथ नहीं पहुंच पाता है उसकी साफ़ सफाई भी कर सकते हैं। वाइपर में दोनों साइड मोजों को पहनाकर आप घर के कोनों को साफ़ करें।
Image Source : socialअगर आपके मोज़े रंगबिरंगी हैं तो उन पुराने मोजों को काटकर आप उसका पायदान भी बना सकते हैं। बाथरूम के बाहर ये रंग बिरंगी डोरमेट अच्छा लुक देंगे
Image Source : socialअगर आपके घर की खिड़की की ग्रिल में बहुत ज़्यादा कचरा फसा है तो आप उसे मोज़े से साफ़ करा सकते हैं। चिमटे में दोनों साइड से मोज़े पहनायें और फिर खिड़की की ग्रिल को साफ़ करें।
Image Source : socialछोटे बच्चों के लिए प्लास्टिक के खिलौने सेफ नहीं होते हैं। वहीं जुराब का कपड़ा बहुत सॉफ्ट होता है। आपको बस सॉक्स के अंदर खराब कपड़े डालकर खिलौने का शेप देना है।
Image Source : socialNext : मकर संक्रांति के दिन इन चीजों को खाने का है विशेष महत्व