

भारत में हर साल होली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल14 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी।
Image Source : socialदेश के हर राज्य में अलग -अलग तरीकों से रंगों का यह त्योहारा मनाया जाता है। मथुरा-वृन्दावन में लट्ठमार होली से लेकर फूलों की होली खूब मशहूर है।
Image Source : socialलेकिन, क्या आप जानते हैं भारत में कुछ जगहों पर अंगारों की होली भी खेली जाती है।
Image Source : socialजी हाँ कुछ लोग रंगों के बजाय अंगारों से होली खेलते हैं। तो, चलिए जानते हैं कहां अंगारों की होली खेली जाती है?
Image Source : socialअंगारों की होली एक अनोखी परंपरा है, जो मुख्य रूप से राजस्थान के अजमेर जिले के केकड़ी गांव में मनाई जाती है।
Image Source : socialयह ऐतिहासिक गांव अजमेर से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित है और अपनी इस अग्नि-परीक्षा वाली होली के लिए प्रसिद्ध है।
Image Source : socialयह गाँव आदिवासी समुदाय का हैं। आदिवासी समाज के लोग होली के अगले दिन ऐसी होली खेलते हैं।
Image Source : socialइस दौरान लकड़ी के ढेर को जलाकर अंगारे इकट्ठा किये जाते हैं और जलते हुए अंगारों पर चलकर वीरता का परिचय देते हैं।
Image Source : socialइसके आलाव मध्य प्रदेश, गोवा और कर्नाटक के कुछ जगहों पर भी अंगारों की होली खेलने का रिवाज़ है।
Image Source : socialNext : रोज एक मुट्ठी मखाना खाने के फायदे