

मौसम में नमी होने की वजह से अक्सर लोहे की चीजों में भी काफी तेजी से ज़ंग लगता है। खासकर ताला चाबी में जंग बहुत तेजी से लगते हैं।
Image Source : socialऐसे में ज़्यादातर लोग जंग लगे ताला चाभी को फेंक देते हैं। हम आपके लिए बेहतरीन टिप्स लेकर आए हैं। इनकी मदद से ताला के जंग को हटा सकते हैं और दुबारा इस्तेमाल कर सकते हैं।
Image Source : socialसैंडपेपर से ज़ंग को आसानी से हटा सकते हैं। सबसे पहले ताला को गर्म पानी में उबालें। फिर पानी से निकालकर सैंडपेपर को ताला पर रगड़ें।
Image Source : socialएक चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच नमक और पाने मिलाएं। इस पेस्ट को जंग लगे ताले पर लगाएं और रगड़ें, जंग हट जाएगी।
Image Source : socialज़रा सा चूना और सफेद सिरके को मिक्सर कर कुछ बूंद पानी की डालें। अब जंग वाली जगह पर लगाएं। इससे ज़ंग को आसानी से हटा सकते हैं।
Image Source : socialअगर ताला जाम हो गया है तो उसे खोलने के लिए सरसों का तेल इस्तेमाल करें। लॉक के छेद में 7-8 बूंद तेल को डालकर चाभी से खोले और बंद करें।
Image Source : socialNext : किस नारियल में ज्यादा पानी है, कैसे पता लगाएं?